Loading...

विद्युत उपमंडल बग्गी के उपभोक्ता इस दिन तक जमा करवाएं बिजली बिल….

Ankita • 11 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

विद्युत उपमंडल बग्गी के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों के जिन उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा नहीं करवाए है। विभाग उनके बिजली कनेक्शन अस्थायी रूप से काट सकता है।

जानकारी देते हुए उपमंडल बग्गी के सहायक अभियंता राजेंद्र शर्मा ने बताया कि विद्युत उपमंडल बग्गी के आने वाले सभी क्षेत्रों के गांव खियूरी, स्टोह, खांदला, भियुरा, कुम्मी बंगलोह, छातडू, बग्गी, नलसर, दान, पाधरू, पाटी धार, लोहारा, सायंह, टांवा, मंदर टांडा, दरबाथु, डडौर, जलाह, जरलु, हटगढ़, दियारगी, कोट, रजवाड़ी, सेरी, दूंगराई, सुराही के आसपास के उपभोक्ताओं ने अपने बिजली क बिल जमा नहीं किए हैं।

वे अपने बिजली के बिल 16 अगस्त तक जमा करवा दें अन्यथा उनके बिजली के कनेक्शनों को विभाग बिना सूचना दिए ही काट देगा। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की है।