Loading...

विद्युत उपमंडल बरोट के इन क्षेत्रों में 8 जुलाई को लगेगा पावर कट…..

Ankita • 7 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

विद्युत उपमंडल बरोट के सहायक अभियंता राहुल ठाकुर ने विद्युत उपमंडल बरोट के अधीन आने वाले समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि 33/11 केवी सब स्टेशन टिक्कन की मरम्मत के कारण गवाली से टिक्कन तक 33 केवी फीडर बंद रहने से 8 जुलाई को प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इस दौरान अनुभाग बरोट, लोहारडी, दियोट, टिक्कन और सुधार के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में विद्युत आपूर्ति बंद ही रहेगी। सहायक अभियंता राहुल ठाकुर ने विशेषकर जियो, एयरटेल, बोडाफोन, बीएसएनएल टावर व अन्य सभी डीजी सेट मालिकों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि बंद विद्युत आपूर्ति के दौरान उनके डीजी सेट की सप्लाई वापस लाइन में न आएं।

उन्होंने समस्त लोगों को अवगत करवाना चाहा कि उस दिन मौसम खराब रहने पर यह कार्यक्रम अगले दिन के लिए यथावत जारी रहेगा, इसलिए उन्होंने समस्त जनता से आग्रह किया है कि इस जरूरी रखरखाव के लिए सहयोग करें।