विद्युत उपमंडल बरोट के इन क्षेत्रों में कल से इस दिन तक बंद रहेगी बिजली….
HNN/मंडी
बिजली बोर्ड के विद्युत उपमंडल बरोट के सहायक अभियंता राहुल ठाकुर ने विद्युत उपमंडल बरोट के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तरस्वाण, सुधार, सिल्हबधानी और कथोग के अधीनस्थ गांव धरमेहड़, भरयाण, डगवाणधार, बुलंग, घगटयाण, टिक्कर, घनग्यान, घनवान, कलंगेहढ, कथोग, वाई नाला, आलंग, बरालंग, कांपणा, करसेहड़, कसेहड़, सुधार, स्वाढ, हुरंग, ग्रामण, कुंगड, सिल्हबधानी और फरेहड के विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि 11 केवी सुधार फीडर की मरम्मत के कारण 26 से 28 जून, 2 से 4 जुलाई, 6 से 8 जुलाई, 10 से 12 जुलाई और 14 जुलाई को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
सहायक अभियंता राहुल ठाकुर ने जियो, एयलटेल, बोडाफोन तथा बीएसएनएल टावरों व डीजी साइट मालिकों को यह भी सुनिश्चत करने के लिए कहा है कि बंद बिजली के दौरान उनके डीजी साइट की सप्लाई रिवर्स लाइन में नहीं आए। उन्होंने अवगत करवाना चाह कि मौसम के खराब रहने पर यह कार्य अगले दिन के लिए यथावत जारी भी रह सकता है, इसलिए आम विद्युत उपभोक्ताओं से आग्रह है कि जरूरी रखरखाव के लिए विभाग का पूर्ण सहयोग देकर कृतार्थ करें।
वहीं बिजली बोर्ड के विद्युत उपमंडल चौंतड़ा के सहायक अभियंता रमेश कुमार ने विद्युत उपमंडल चौंतड़ा के अधीन आने वाले सभी विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि 11 केवी फीडर के आवश्यक रखरखाव तथा उच्च ताप तारों को बदलने के लिए 26 से 28 जून तक 11 केवी फीडर बंद रहेगा। इसके चलते टिकरी मुशैहरा, चौगान, दूमेहहड, पातकू, सारली, योरा, गलू, बनाड तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपर्ति पूर्ण व आशिक रूप से बाधित रहेगी, जिसके लिए उन्होंने आम जनता से पूर्ण सहयोग की अपील की है।