Loading...

विद्युत उपमंडल भुंतर के इन क्षेत्रों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति…

PARUL • 23 May 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

विद्युत उपमंडल भुंतर के शाट फीडर के हाथीथान में चार खंभे लगाने का कार्य होना है। जिसके चलते कल यानि 24 मई को 11 केवी शाट फीडर के अंतर्गत आने वाले कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि हाथीथान, जिया, पारला भुंतर, शाट, छन्नीकोड, बड़ा भूईन, छरोड़ नाला, नरोगी, जछनी, भ्रैण, बिजली महादेव, जलुग्रां और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10:00 से शाम 05:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता ने इस अवधि के दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।