विद्युत उपमंडल मैहतपुर के उपभोक्ता इस दिन तक जमा करवाएं बिजली बिल…
1437 उपभोक्ताओं ने बिजली बिल की लगभग 36 लाख रुपए की राशि नहीं करवाई जमा
HNN/ऊना
विद्युत उपमंडल मैहतपुर के अधीन आने वाले बिजली उपभोक्ताओं पर विभाग बिल न देने पर सख्त रवैया अपनाने जा रहा है। विद्युत उपमंडल मैहतपुर के सहायक अभियंता ई, कुशल कुमार ने उपभोक्ताओं को चेतावनी दी है कि जल्द अपने लंबित बिलों का भुगतान करें। उन्होंने कहा कि बिल का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
सहायक अभियंता ई. कुशल कुमार ने कहा कि मैहतपुर विद्युत उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांवों मैहतपुर, बसदेहडा, रायपुर सहोड़ा, चड़तगढ़, लमलेहडा, उदयपुर, भटोली, जखेड़ा, बनगढ़, पुखरू, देहलां, बहड़ाला, बडेहर, भडौलियां, जलग्रां, चताड़ा तथा बारसडा के करीब 19 हजार से अधिक विद्युत उपभोक्ता हैं।
इनमें से 1437 उपभोक्ताओं ने बिजली बिल की लगभग 36 लाख रुपये की राशि जमा नहीं करवाई है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शीघ्र बकाया बिजली के बिल जमा करवाएं अन्यथा विभाग द्वारा 22 जुलाई से बिना सूचना दिए उनके बिजली कनेक्शन अस्थायी रूप से काट दिए जाएंगे।
पुनः कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को 250 रुपए अतिरिक्त देने होंगे। इसके अलावा एक बार बिजली का मीटर कट जाने पर स्टाफ की कमी के कारण उसे दोबारा जोड़ने में समय लग सकता है।