Loading...

विद्युत उपमंडल लंबलू के इन क्षेत्रों में कल बंद रहेगी बिजली….

PARUL • 19 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

विद्युत उपमंडल लंबलू में लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते कल यानी 20 जून को सुबह 9 से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता ज्ञान चंद भाटिया ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि बरोहा, तरोपका, लघवाण, गसोता, बोहनी, छियोड़ी, कोहीं, बालू, भरठ्याण, हवाणी, बफड़ी, हरनेड, झमरोड़ा, थाना, पनाहर, पट्टा, सरली, ब्ल्यूट, चमनेड, खनेउ, डुघली, डबरेड़ा, भंडोला, झटवाड़ और आसपास के गांवों में कल बिजली पूर्णतः बंद रहेगी।

सहायक अभियंता ज्ञान चंद भाटिया ने इस अवधि के दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।