Loading...

विद्युत उपमंडल संतोषगढ़ के तहत इन क्षेत्रों में कल बिजली रहेगी बंद…

Ankita • 30 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

1 जुलाई को विद्युत लाइन के उचित रखरखाव के चलते विद्युत उपमंडल संतोषगढ़ के अंतर्गत पड़ते गांव में बिजली बंद रहेगी। यह जानकारी विद्युत विभाग के सहायक अभियंता हरि मोहिंद्र मोहन ने दी।

उन्होंने बताया कि सोमवार को सुबह 10 से शाम 5 तक संतोषगढ़, नंगड़ा, फतेहपुर, खानपुर, सनोली, मजारा, मलूकपुर, पूना, बीनेवाल, अजौली, छतरपुर ढाडा इत्यादि सभी गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य पूर्ण रूप से मौसम पर निर्भर करेगा।