विद्युत उपमंडल सरकाघाट के इन क्षेत्रों में 19 जून को बिजली रहेगी बंद…
हमीरपुर में 10 नवंबर को बिजली बाधित रहेगी, ये क्षेत्र रहें प्रभावित
HNN/ मंडी
सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल सरकाघाट राज सिंह पराशर ने बताया कि 19 जून को 11 केवी फीडर गोपालपुर में पेड़ों की काट-छांट तथा आवश्यक मरम्मत के अधीन पड़ने वाले सभी क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि 19 जून को टांगरी, राध्वान मोड़ घुलाणु, मौही, गोपालपुर, थाना, रेरू, नैन, नालता, कोल्लू, चमयानू, ठौर आदि में बिजली की सप्लाई सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक बंद रहेगी।
सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल सरकाघाट राज सिंह पराशर ने इस अवधि के दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।