Loading...

विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के उपभोक्ता 15 अगस्त तक करें लंबित बिलों का भुगतान

Ankita • 2 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के जिन विद्युत उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे इनका भुगतान 15 अगस्त तक उपमंडल कार्यालय के काउंटर पर या ऑनलाइन माध्यम से कर दें।

सहायक अभियंता सौरभ राय ने कहा कि उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने के लिए 15 अगस्त तक का समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस तिथि तक बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन पूर्व सूचना के बगैर ही काट दिए जाएंगे।

सहायक अभियंता ने उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।