Loading...

विद्युत बोर्ड इलेक्ट्रीशियन पोस्ट कोड 973 का परिणाम घोषित, इतने उम्मीदवार हुए पास…..

Ankita • 11 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड इलेक्ट्रीशियन पोस्ट कोड 973 के पदों को भरने के लिए स्क्रीनिंग टैस्ट व डॉक्यूमैंट वैरीफिकेशन के आधार पर तैयार की गई मैरिट के अनुसार परिणाम घोषित कर दिया है। लोक सेवा आयोग ने यह परिणाम घोषित किया।

विद्युत बोर्ड इलेक्ट्रीशियन के लिए 112 उम्मीदवारों को चयनित किया गया। रिजल्ट घोषित करने के बाद अब इन उम्मीदवारों के दस्तावेजों के सत्यापन के बाद उन्हें नियुक्ति दी जाएगी। स्क्रीनिंग टैस्ट भंग किए गए कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने लिया था।

इसके बाद हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा डॉक्यूमैंट वैरीफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुक्रवार को मैरिट के आधार पर परिणाम घोषित किया गया। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।