लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

विद्युत सब स्टेशन में जोरदार धमाका, जेई समेत दो लोग…

PRIYANKA THAKUR | 12 जून 2022 at 10:06 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / हमीरपुर

जिला हमीरपुर के नादौन में देर शाम विद्युत सब-स्टेशन गागल के कंट्रोल रूम में अचानक धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत सब स्टेशन के पास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देखा कि कंट्रोल रूम के अंदर जेई समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी पड़े हैं। इसके बाद वह उन्हें तुरंत अस्पताल ले आए जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार देर शाम बारिश और तूफान के कारण कुछ समय के लिए सिस्टम के कंट्रोल पैनल-2 को बंद किया गया था। इसी दौरान इसकी जांच के लिए कनिष्ठ अभियंता सुभाष चंद, हेल्पर देशराज और शुभम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी ट्राली बाहर निकाली। इस दौरान अचानक जोर से धमाका हो गया, जिसके चलते यह तीनों कर्मचारी घायल हो गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इनमें कनिष्ठ अभियंता सुभाष चंद्र करीब 40 प्रतिशत तक झुलस गए जबकि दो अन्य कर्मचारियों के चेहरे और शरीर के कुछ हिस्से झुलस गए। उधर, विद्युत बोर्ड एंप्लाइज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप खरवाड़ा ने बताया कि धमाके का कारण आसमानी बिजली भी हो सकता है परंतु सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]