लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नवाजे मैहला स्कूल के मेधावी

Ankita | 8 नवंबर 2023 at 2:52 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

बोले- जल्द शुरू किया जाएगा स्कूल के अतिरिक्त भवन का निर्माण कार्य

HNN/ चंबा

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि ग्राम पंचायत मैहला को सीवरेज सुविधा के साथ जोड़ा जाएगा। जल्द ही इस योजना के निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। यह बात विधानसभा अध्यक्ष ने राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैहला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। कार्यक्रम में सदर विधायक चंबा नीरज नैय्यर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता का आधार होती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी काल में अनुशासन, परिश्रम की आदत बनानी चाहिये ताकि इसका लम्बे समय तक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए तथा उसी के आधार पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की ओर अग्रसर है। उन्होंने यह भी कहा कि मैहला स्कूल के अतिरिक्त भवन के निर्माण कार्य को एक माह के भीतर शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने भरमौर विधानसभा क्षेत्र के गैर जनजातीय क्षेत्र के विकासात्मक कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि मैहला से भगयार सड़क मार्ग के निर्माण कार्य में 8 करोड़ रुपए की धनराशि व्यय की जा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस सड़क मार्ग पर रावी नदी के ऊपर 3 करोड़ 72 लाख की लागत से 68 मीटर लंबे पुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त मैहला से चढ़ी मार्ग पर मेटलिंग व टायरिंग का कार्य प्रगति पर है। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि मैहला क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए लगभग 65 लाख रुपए की धनराशि व्यय की जा रही है।

इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य रंजना शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा स्कूल की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। इस मौके पर छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यातिथि ने 31 हजार की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल के शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]