लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

विधानसभा अध्यक्ष ने किया सिहुंता-लाहडू सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढीकरण कार्य का भूमि पूजन

PARUL | 9 नवंबर 2023 at 12:25 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

कहा…. 53 करोड़ की धनराशि होगी व्यय, 2 वर्ष में पूर्ण होगा कार्य

HNN/चंबा

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सिहुंता में केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि के अंतर्गत लगभग 53 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले शाहपुर-सिहुंता-चुवाड़ी के भाग सिहुंता-लाहडू सड़क के सुधारीकरण, चौड़ीकरण व सुदृढीकरण कार्य का विधिवत रूप से भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के उपरांत पातका में जनसभा को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस महत्वपूर्ण शाहपुर-सिहुंता-चुवाड़ी सड़क के 24 किलोमीटर के भाग को सिहुंता-लाहडू सड़क डबल लेन करने के काम को अंजाम दिया जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि इस सड़क के डबल लेन होने से जिला चंबा में पर्यटकों की आमद बढ़ेगी और अन्य जिलों व पड़ोसी राज्य के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध रहेगी ज़िला का सड़क नेटवर्क मजबूत होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार के बनते ही इस सड़क के चौड़ीकरण कार्य के लिए कवायद शुरू कर दी गई थी।

उन्होंने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में सड़क व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए किया जा रहे अथक प्रयासों का ही यह परिणाम है कि प्रदेश में केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि के अंतर्गत दो सड़कों को स्वीकृति मिली है जिसमें यह सड़क भी शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि इस सड़क के कार्य को 2 वर्ष के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा और गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में सड़क व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए प्राथमिकता से कार्य किए जा रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि कियोड़ से मालवा सम्पर्क सड़क में 4.05 करोड़, समोट से मनुथा मार्ग पर 4.22 करोड़ रुपए की धनराशि व्यय की जा रही है जब कि टुन्डी-बनेट व सिहुंता-जोलना सम्पर्क मार्ग के निर्माण के लिए 12.30 करोड़ व्यय होगें।

उन्होंने कहा कि भाटियात क्षेत्र के उपमंडल चुवाड़ी के तहत भूस्खलन प्रभावित कालीघार एवं नरगड़ा घार सहित विभिन्न दस चयनित स्थलों में आपदा न्यूनीकरण कार्यों के लिए 209 करोड़ की कार्य योजना तैयार की गई है जिसे जल्द ही अमली जामा पहनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र भटियात के लोगों की समस्याओं के समाधान और मूलभूत सुविधाओं के लिए उनकी आवश्यकता और आकांक्षाओं के अनुरूप प्रतिबद्धता से कार्य किया जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2027 तक हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है जिसके लिए वह कृत संकल्प है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत बिन्ना के 14 लाख से निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने स्थानीय लोगों द्वारा रखी गई मांगों को भी पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इसके उपरान्त विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया तथा शेष समस्याओं के समाधान हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]