1 करोड़ 22 लाख रुपए से बनकर तैयार होगी गांव डुहका व लुन्ना के लिए संपर्क सड़कें
HNN/चंबा
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ग्राम पंचायत बैली में लगभग 1 करोड़ 22 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले मुख्य सड़क से गांव डुहका और गांव लुन्ना के लिए दो संपर्क मार्गो की आधारशिला रखी। इस दौरान सुप्रसिद्ध ऐलण माता मंदिर परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गांव डुहका और गांव लुन्ना में संपर्क मार्गों के निर्मित होने से लगभग 200 परिवार लाभान्वित होंगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण को तय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाएगा। पठानिया ने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास संपर्क मार्गों पर निर्भर करता है सड़क सुविधा हर व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकता है जिसके लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गांव डुहका के लिए निर्मित होने वाली संपर्क सड़क पर 37.42 लाख रुपये जबकि गांव लुन्ना की संपर्क सड़क पर 85 लाख रुपए की धनराशि खर्च की जाएगी।
उन्होंने कहा कि ढलोग से समेटा संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिस पर लगभग 1 करोड़ 68 लाख रुपए की धनराशि व्यय की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मार्ग को आगे खड्डी- बैली मार्ग से जोड़ा जाएगा और जल्द ही खड्डी-बैली को पक्का भी किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम पंचायत बगढ़ार,नागली, मेल, ढलोग, जियूंता, मोरनू, बैली, सुदली, के लिए 60 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन उठाऊ पेयजल योजना का कार्य प्रगति पर है।
पंचायत मेल के लिए 2 करोड़ की राशि निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना की निविदाएं आरंभ कर दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भटियात क्षेत्र में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क का विस्तार, विद्युत आपूर्ति, पेयजल तथा सिंचाई योजनाओं के बेहतर कार्यान्वन के साथ शिक्षा तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण पर बल दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों और ऐलण माता मंदिर कमेटी ने शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने सुप्रसिद्ध ऐलण माता मंदिर में शीश नवाज कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की मनोकामना की।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group