लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

विधानसभा अध्यक्ष ने साड़ल पंचायत की मुख्य सड़क से गांव दोठ तक एंबुलेंस मार्ग का किया भूमि पूजन

PARUL | 10 नवंबर 2023 at 1:23 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

कहा…25 लाख से बनकर तैयार होगा एंबुलेंस मार्ग

HNN/चंबा

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ग्राम पंचायत साड़ल में लगभग 25 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले मुख्य सड़क से गांव दोठ तक एम्बुलेंस मार्ग का विधिवत भूमि पूजन किया। इस दौरान ग्राम पंचायत साडल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए तैयार की गई कार्य योजना के तहत गांव दोठ को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए एंबुलेंस मार्ग के कार्य का भूमि पूजन किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता रखी गई है। इस सड़क के निर्मित होने से 80 परिवारों के लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह सड़क साथ लगते गांव के लिए भी सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के साथ-साथ सुरक्षा दीवारों का भी निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र की महत्वपूर्ण संपर्क सड़क दुरुघाई घट्टू – जाम्बल सड़क मार्ग का सुधारीकरण किया जाएगा और इस सड़क को आगे परछोड़ से होकर लाहडु के साथ जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग को सभी विभागीय औपचारिकताओं पूर्ण करने को भी कहा। ताकि समीपवर्ती गांव के साथ-साथ अन्य पंचायतों को भी लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध भी करवाई जाएगी।

कुलदीप सिंह पठानिया ने साड़ल पंचायत में चल रहे विकासात्मक कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर पंचायत के माध्यम से इस वित्तीय वर्ष में 30 लाख रुपए की धनराशि व्यय की जा रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों की मांगों को पूर्ण करते हुए कहा कि जल्द ही दोठ में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए जल भंडारण टैंक का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि दोठ के लिए बस सुविधा भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने पंचायत की सभी मांगों को प्रस्ताव के माध्यम से पूर्ण करने का भी आश्वासन दिया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत साड़ल के जनप्रतिनिधियों और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शॉल, टोपी, स्मृति चिन्ह व तलवार भेंट कर सम्मानित भी किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]