HNN/ लाहौल-स्पीति
भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर ने लाहौल-स्पीति के केलांग में विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन भर दिया है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। लाहौल स्पीति में भाजपा ने कांग्रेस के बागी रवि ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है।
वहीं, कांग्रेस ने अनुराधा राणा पर दांव खेला है। इसके साथ ही कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इससे पहले बंगाणा बाजार में रैली निकाली। कार्यकताओं ने इस रैली में भाग लिया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व मंत्री व जसवां प्रागपुर के विधायक बिक्रम ठाकुर, ऊना के विधायक सतपाल सत्ती सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे।

