विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन भी हंगामा, नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर गए विपक्षी सदस्य
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के आज चौथा दिन है। वहीं सदन में आज भी जमकर हंगामा हुआ। जिसके बाद विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए।
बता दें आज सदन में प्रश्नकाल के दौरान लोकनिर्माण और अन्य विभागों में भुगतान रोकने का आरोप लगाकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विधायक रणधीर शर्मा ने प्रश्न पूछा था कि क्या विभिन्न विभागों के बजट में कटौती की गई है?
विभिन्न विभागों में पिछले नौ महीनों में टेंडर होने के बाद कार्य किए गए, लोगों को उसका भुगतान नहीं हुआ है। लोक निर्माण विभाग में पिछले नौ महीनों में किए गए कार्यों का भुगतान रोक कर रखा गया है।
