Loading...

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Ankita • 17 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीत सत्र 19 से 23 दिसंबर तक विधानसभा भवन तपोवन में होगा। पांच दिन तक चलने वाले इस शीत सत्र को ध्यान में रखते हुए अग्निशमन विभाग धर्मशाला के कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है।

इन कर्मचारियों को आपातकालीन स्थिति में ही अवकाश मिलेगा। वहीं विधानसभा सत्र को देखते हुए अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां जोरावर स्टेडियम और तपोवन विधानसभा परिसर के पास खड़ी रहेंगी।

मामले की पुष्टि करते हुए अग्निशमन केंद्र धर्मशाला के प्रभारी कर्म चंद ने बताया कि तपोवन में होने वाले शीत सत्र को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी तपोवन विधानसभा परिसर, जबकि एक गाड़ी जोरावर स्टेडियम में खड़ी रहेगी।