Loading...

विधानसभा के शीत सत्र के तीसरे दिन भाजपा विधायकों ने दूध के बर्तन लेकर किया प्रदर्शन

Ankita • 21 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। आज भी भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भाजपा विधायकों का कहना है कि कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनाव से पूर्व गाय का दूध 80 रुपये, भैंस का दूध 100 रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदने की गारंटी दी थी। परंतु अभी तक यह गारंटी भी पूरी नहीं की गई है। जिसके चलते आज भाजपा विधायकों ने दूध के बर्तन लेकर प्रदर्शन किया।

भाजपा विधायकों ने नकद और गूगल पे के माध्यम से विधानसभा के बाहर दूध खरीदा और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वहीं पशुपालन एवं कृषि विभाग के मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि दूध खरीद को लेकर दुग्ध कमेटिया गठित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार चुनावी गारंटियों को पूरा करेगी।