Loading...

विधानसभा चुनाव के चलते आबकारी विभाग अलर्ट, ट्रक से पकड़ी 840 पेटी बीयर

SAPNA THAKUR • 1 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ बद्दी

हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत राज्य कर एवं आबकारी विभाग अलर्ट मोड पर आ चुका है। बात अगर सोलन जिला के बद्दी की करें तो यहां विभाग ने शराब माफियाओं की कमर तोड़ कर रख दी है। इसी कड़ी में सोमवार देर रात भी विभाग ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए ट्रक से शराब का जखीरा पकड़ा है। मामले में विभाग के द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

अधिक जानकारी देते हुए उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी बद्दी प्रीत पाल सिंह ने कहा कि सोमवार देर रात को उन्होंने टीम सहित शराब कंपनी के गोदाम में दबिश दी। इस दौरान मौके पर एक ट्रक पाया गया जिसकी जब जांच की गई तो उसके अंदर बीयर की पेटियां लोड़ पाई गई। उन्होंने बताया कि ट्रक के अंदर से 840 पेटी बीयर बरामद हुई है जिसकी कीमत लाखों में है।

उन्होंने बताया कि चुनाव आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए राज्य कर एवं आबकारी विभाग बद्दी द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। विभाग द्वारा जगह-जगह दबिश देकर शराब माफियाओं पर नकेल कसी जा रही है।