Loading...

विधानसभा चुनाव के दौरान ड्यूटी में कोताही बरतने पर एचआरटीसी का चालक निलंबित

SAPNA THAKUR • 14 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

मंडी जिला के करसोग में विधानसभा चुनाव के दौरान लगाई गई ड्यूटी में कोताही बरतने पर एचआरटीसी के चालक पर कार्यवाही की गाज गिरी है। निर्वाचन अधिकारी करसोग ने चालक की लापरवाही की शिकायत निगम क्षेत्रीय प्रबंधक को की थी। जिसके बाद निगम क्षेत्रीय प्रबंधक ने कार्यवाही करते हुए चालक को निलंबित कर दिया है।

बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान के दिन पोलिंग पार्टी को लेकर आ रहे निगम की बस के चालक ने अपनी ड्यूटी में लापरवाही दिखाई। चालक की इस लापरवाही की सूचना निर्वाचन अधिकारी करसोग को दी गई। जिस पर निगम क्षेत्रीय प्रबंधक ने चालक के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसे निलंबित कर दिया है। वही एक अन्य कर्मचारी पर मतदान के अभ्यास में गैर हाजिर रहने पर उसके खिलाफ भी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।