HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल
सामान्य विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत राजकीय महाविद्यायल परिसर ऊना में माइक्रो पर्यवेक्षक के दायित्व के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सामान्य पर्यवेक्षक मुकेश कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा व प्रशांत मिश्रा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने माइक्रो पर्यवेक्षकों को उनके दायित्वों से संबंधित विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यशाला में जानकारी दी गई कि माइक्रो पर्यवेक्षकों को मतदान केंद्र पर मतदान से पूर्व डेढ़ घंटा पहले अथवा मतदान के पिछले दिन शाम तक पहुंचना अनिवार्य है। इसके अलावा ऐसे भवन व स्थान जहां पर एक से ज्यादा मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं जिसमें माइक्रो पर्यवेक्षकों को एक अतंराल के पश्चात प्रत्येक मतदान केंद्र पर जाना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त माइक्रो पर्यवेक्षकों को बताया कि उन्हें चुनाव प्रक्रिया संबंधी सभी पहलुओं के अलावा ईवीएम को चलाने की जानकारी होना भी आवश्यक है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





