Loading...

विधानसभा सत्र के चलते रद्द हुई शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां

Ankita • 14 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

शिक्षा विभाग ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चलते अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं, ऐसे में शिक्षा विभाग में 13 से 23 दिसंबर तक अधिकारियों व कर्मचारियों को छुट्टियां नहीं दी जाएंगी और न ही वे टूअर पर जा सकेंगे।

बता दें 19 दिसंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है। शिक्षा निदेशालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं।

विभाग ने अतिरिक्त निदेशक प्रशासन, कॉलेज, स्कूल उच्च शिक्षा, संयुक्त निदेशक कॉलेज, संयुक्त निदेशक फाइनेंस एंड अकाउंट, सह निदेशक, उच्च शिक्षा के सभी उपनिदेशक, सभी सरकारी कॉलेजों के प्रिंसिपल, कमांडर एनसीसी और चीफ लाइब्रेरियन सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी सोलन, प्रारंभिक शिक्षा के सभी उपनिदेशक, प्रिंसिपल डाइट की छुट्टियां रद्द करने के आदेश दिए गए हैं।

इन अधिकारियों के तहत काम करने वाले स्टाफ को भी छुट्टियां नहीं मिलेंगी। विभाग ने विधानसभा में शिक्षा विभाग से संबंधित लगे सभी प्रश्नों के जवाब जल्द देने को भी कहा है।