लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

विधायक जियालाल कपूर ने 2 करोड़ 87 लाख रुपए के विकासात्मक कार्यों के किए लोकार्पण व शिलान्यास

SAPNA THAKUR | 12 जून 2022 at 11:41 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ चंबा

विधायक जियालाल कपूर ने विधानसभा क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत लेच में 2 करोड़ 87 लाख रुपए से निर्मित विकासात्मक कार्यों के विधिवत उद्घाटन व शिलान्यास किए। उन्होंने ग्राम पंचायत लेेच को रावी नदी पर 2 करोड़ 57 लाख से नाबार्ड के अंतर्गत निर्मित जीप योग्य पुल का उद्घाटन किया। इसके अलावा 21 लाख से निर्मित होने वाले राजकीय माध्यमिक पाठशाला लेच के भवन व मुख्य सड़क गैहरा से गाँव सिधुंआ तक लाडा से स्वीकृत 9 लाख रुपए से जीप योग्य डेढ किलोमीटर लंबी संपर्क सड़क मार्ग का शिलान्यास भी किया।

जिसके लिए विधायक जियालाल कपूर ने समस्त ग्राम पंचायत लेच की जनता को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि रावी नदी पर जीप योग्य पुल के निर्माण होने से ग्राम पंचायत लेच की समस्त जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत लेच के गांव सिंधुआ में 95% लोग सिख समुदाय के है गांव सिंधुआ के लोगों की गांव को संपर्क सड़क मार्ग से जोड़ने की मांग लंबे समय से है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव लेच में राजकीय माध्यमिक पाठशाला लेच के भवन का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा जिसके लिए 21 लाख रुपए की धनराशि खर्च की जाएगी जिससे स्थानीय बच्चों को शिक्षा सुविधा घर द्वार पर ही उपलब्ध होगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]