विधायक देवेंद्र भुट्टो ने क्षेत्रीय अस्पताल थानाकलां में आयुष्मान हेल्थ मेले में बतौर मुख्यतिथि की शिरकत
HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल
क्षेत्रीय अस्पताल थानाकलां में बीएमओ डॉ. चेतन मोदगिल की अध्यक्षता में एक दिवसीय आयुष्मान हैल्थ मेले का आयोजन किया गया। इस आयुष्मान हैल्थ मेले का शुभारंभ कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने मुख्यतिथि के रूप में उपस्थित हुए। थानाकलां सिविल अस्पताल पहुंचने पर बीएमओ थानाकला डॉ चेतन मोदगिल की अध्यक्षता में मुख्यतिथि देवेंद्र कुमार भुट्टो का भव्य स्वागत किया।
मंच से बीएमओ डॉ. चेतन मोदगिल ने मुख्यतिथि को सम्मानित भी किया। हैल्थ मेले में 452 लोगो ने अपने स्वस्थ्य की जांच करवाई। और 9 लेप्रोसर्जरी और 3 लोगो ने रक्तदान शिविर में रक्तदान किया। इस हैल्थ मेले में नेत्र रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, मेजर एवं जरनल सर्जरी, एमडी मेडिसिन, ब्लड सुगर चेकअप, बीपी आदि दस प्रकार के रोगियों का चेकअप करके स्वास्थ्य लाभ दिया गया।
विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने स्वास्थ्य मेले के सफल आयोजन पर बीएमओ डॉ. चेतन मोदगिल एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी। विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि हम सभी ने मिलकर कुटलैहड़ विस क्षेत्र को स्वास्थ्य सुविधा में हिमाचल प्रदेश को पहले स्थान पर लाना है। जो हिमाचल के साथ बाहर की जनता भी कुटलैहड़ विस क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर चर्चा करें।
भुट्टो ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को खुले मंच से कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में जितने भी स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल है। उनमें क्या समस्याए है। उनकी मुझे पूरी रिपोर्ट चाहिए। ताकि उन सभी समस्याओं के सुधार के लिए धन का प्रावधान किया जा सके। भुट्टो ने कहा कि राज्य में सूक्खू सरकार है और दस माह के कार्यकाल में हम जो भी कुटलैहड़ की जनता की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री महोदय के पास गए है। उन्होंने तुरंत हमारी समस्या को सुना है और उनका तत्काल समाधान भी किया है।
भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ में शिक्षा के क्षेत्र में हमने करोड़ो की स्वीकृति करवाकर नए भवन हर स्कूल को अपना खेल मैदान, कुटलैहड़ के युवाओं के लिए 85 लाख से निर्मित हो रहे 5 स्टेडियम सड़कों के रखरखाव के लिए 5,782 करोड़ एवं स्वास्थ्य विभाग में हर सुधारीकरण के लिए करोड़ो की धनराशि मुहैया करवाई है। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र शिक्षा के साथ साथ स्वास्थ्य सुविधाओं में भी पहले स्थान पर पहुंचा दिया। इसी विश्वास के साथ हम आगे बढ़ रहे है।
भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में घरद्वार भी जनता को स्वस्थ्य सुविधा मिले, इस पर हमारा ज्यादा फोकस रहेगा। विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने बीएमओ डॉ. चेतन मोदगिल की हर मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया। सफल स्वस्थ्य मेले पर बीएमओ डॉ. चेतन मोदगिल एवं उनकी टीम की पीठ भी थपथपाई।
इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, कुलदीप शर्मा बीडीसी राज कुमार, अजय शर्मा , डॉ. चेतन मोदगिल, डॉ. मोनिका,डॉ. बिनीत कॉडल, डॉ. रमा, डॉ. राहुल, डॉ. निवेदिता, डॉ. कनिका, डॉ. हिमांशु, डॉ. अशोक दारोच, स्वास्थ्य विभाग से सुरेश परदेसी, आशा वर्कर्स एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने अपनी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की।