हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष व रेणुका के विधायक विनय कुमार आज दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पहुंचे। यहाँ पर उन्होंने कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव व सांसद मुकुल वासनिक से मुलाक़ात की।
इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की। विनय कुमार ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति का सदस्य बनाये जाने पर कांग्रेस हाईकमान का आभार प्रकट किया। विनय कुमार ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में काफ़ी समय पहले से समय मांगा था और आज कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाक़ात की। विनय कुमार ने कहा कि पिछले कल उन्होंने हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाक़ात की थी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





