Loading...

विधायक सोलंकी 12 अगस्त को न्यूरो इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी लैब का करेंगे उद्घाटन

Ankita • 10 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/नाहन

नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी 12 अगस्त 2024 को डॉक्टर यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में न्यूरो इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी लैब का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे वार्ड एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स के लिए प्रमोशन ऑफ सिस्टर्स समारोह में भी शामिल होंगे।

इस नए लैब के उद्घाटन से नाहन के लोगों को अब बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। विधायक सोलंकी ने कहा कि यह लैब नाहन के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात है। इसके अलावा विधायक सोलंकी 12 अगस्त को ज्ञान विज्ञान समिति नाहन द्वारा आयोजित यूवा दिवस समारोह में डाइट हाल में प्रात 11:30 बजे शामिल होंगे।

14 अगस्त 2024 को वे हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड नाहन के नव निर्मित कार्यालय नया बाजार नाहन के उद्घाटन में प्रात 11:30 बजे शामिल होंगे। इसके बाद, जेबीटी स्कूल नाहन में ट्री प्लांटेशन कार्यक्रम में 2:30 बजे शामिल होंगे। विधायक सोलंकी के इन कार्यक्रमों से नाहन के लोगों को बहुत उम्मीदें हैं।