Loading...

विपक्ष की गैर मौजूदगी में सदन में बजट पारित, सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

PARUL 28 Feb 2024 Edited 28 Feb 1 min read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बुधवार को विपक्ष की गैर मौजूदगी में बजट को पारित कर दिया गया है। साथ ही बजट पारित किए जाने के बाद सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बजट से संबंधित विधेयक को पारित करने के लिए प्रस्ताव किया। मुख्यंमत्री सुक्खू ने कहा कि जिन्होंने चेयर से कागज छीने, उन पर कार्यवाही की जाए। जिन्होंने सदन में नाटी लगाई, उन पर भी कार्यवाही करें।

उन्होंने कहा कि जयराम को सत्ता की बहुत भूख है। कहा कि यह देवभूमि है। गुंडागर्दी से यह प्रदेश नहीं चलेगा। अफसरों को डराने की बात ठीक नहीं है। जयराम ठाकुर का और विपक्ष का राज्यसभा के चुनाव के समय व्यवहार सही नहीं था।

Related Topics: