विभागीय बिल कोष कार्यालय में कल इतने बजे तक किए जा सकेंगे प्रस्तुत….
जनजातीय क्षेत्रों में इतने मार्च तक रहेगी अंतिम तिथि…..
HNN/ चंबा
ज़िला समाहर्ता एवं उपायुक्त डीसी राणा ने वित्त वर्ष 2022-23 की अंतिम तिमाही के दौरान सभी आहरण एवं वितरण अधिकारियों के लिए आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार 25 मार्च सांय 5 बजे तक निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण करते हुए कोषागार में विभागीय बिल प्रस्तुत करने की तिथि निर्धारित की गई है।
इसी तरह जनजातीय क्षेत्रों में 29 मार्च शाम 5 बजे तक कोषागार कार्यालयों में बिल जमा करवाए जा सकेंगे। निर्धारित की गई तिथियों के पश्चात सभी कोष कार्यालय में बिल स्वीकार नहीं किए जाएंगे ।