Loading...

विभाग की बड़ी कार्यवाही- हिमाचल में शराब से भरा गोदाम पकड़ा, केस दर्ज

SAPNA THAKUR • 9 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

हिमाचल प्रदेश में 2 दिन बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस और आबकारी विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर आ चुका है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने 24 घंटों के दौरान दो अलग-अलग मामलों में शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। इस दौरान विभाग ने ईट भट्टे सहित एक गोदाम में दबिश दी तो यहां से शराब का बड़ा जखीरा बरामद हुआ। मामले में पुलिस द्वारा केस दर्ज किया गया है साथ ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

बता दें, पुलिस ने जिला मुख्यालय के समीप एक ईंट भट्टे में दबिश दी। इस दौरान यहाँ से करीब 44 पेटी अवैध शराब बरामद की। इसके अलावा बंगाणा उपमंडल के रायपुर मैदान में भी एक गोदाम में टीम ने छापेमारी की। इस दौरान यहां देखा तो पूरा ही गोदाम अंग्रेजी और देसी शराब की बोतलों से भरा हुआ था।

विभाग द्वारा 24 घंटों के दौरान की गई इस कार्यवाही के तहत शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि गोदाम से शराब बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि शराब की पेटियों की गिनती की जा रही है। इस संबंध में पुलिस ने गोल्डी नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है और शराब को कब्जे में ले लिया है।