विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए इस दिन यहां होगा कैंपस इंटरव्यू….
HNN/ सोलन
ज़िला रोज़गार अधिकारी कार्यालय सोलन द्वारा 20 जनवरी, 2024 को 25 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी संदीप ठाकुर ने दी।
उन्होंने कहा कि मैसर्ज़ वर्मा ज्वेलजर्स सोलन के 16 पद, मैसर्ज़ चिरोस फार्मा सोलन के 04 पद तथा मैसर्ज़ सिस्कैम फार्माेक्रेट्स सोलन के 05 पदों की भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में 20 जनवरी, 2024 को आयोजित किए जाएंगे।
संदीप ठाकुर ने कहा कि उक्त पदों के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता एम.बी.ए (एच.आर), एम.बी.ए (फाइनेंस), बी.फार्मा, एम.फार्मा, बी.एस.सी उत्तीर्ण तथा आयु 20 से 38 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उक्त पदों की विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक विभागीय पोर्टल ईईएमआईएस पर लॉगिन कर प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को ईईएमआईएस पर उम्मीदवार लॉगिन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी पंजीकरण प्रोफ़ाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते है। उन्होंने कहा कि आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
ज़िला रोज़गार अधिकारी ने कहा कि पात्र उम्मीदवार ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में 20 जनवरी, 2024 को 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-227242 तथा मोबाईल नम्बर 78768-26291 व 70189-18595 पर सम्पर्क कर सकते हैं।