लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

विमल नेगी केस में सीबीआई ने की पहली गिरफ्तारी, शिमला पुलिस के निलंबित एएसआई पंकज काबू

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 14 सितंबर 2025 at 8:47 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

विमल नेगी मौत मामले में सीबीआई ने रविवार को पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए शिमला पुलिस के निलंबित एएसआई पंकज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी घुमारवीं स्थित उसके पैतृक घर से की गई।

शिमला/घुमारवीं

सीबीआई टीम ने की कार्रवाई
नई दिल्ली से आई सीबीआई की 10 सदस्यीय टीम ने पंकज को उसके घर से गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक, वह पिछले एक सप्ताह से घुमारवीं में रह रहा था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप
पंकज पर आरोप है कि उसने मामले से जुड़ी पेन ड्राइव को छिपाया और फॉर्मेट कर उसमें मौजूद महत्वपूर्ण डेटा डिलीट कर दिया। नेगी के परिजनों ने भी इस मामले में साक्ष्यों से छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे।

अदालत में पेशी होगी
गिरफ्तारी के बाद पंकज को सोमवार को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। सीबीआई पहले ही इस मामले में पंकज से शिमला और दिल्ली में पूछताछ कर चुकी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]