लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

विराट कोहली ने खेली शतकीय पारी, भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया

Ankita | 19 अक्तूबर 2023 at 10:09 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने अपना लगातार चौथा मैच जीत लिया है। बुधवार (19 अक्टूबर) को पुणे में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया। मैच में 257 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने दमदार शुरुआत की और 41.3 ओवरों में ही 3 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया।

विराट कोहली ने 103 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली। जबकि शुभमन गिल ने 53 और रोहित ने 48 रन बनाए। बांग्लादेश का कोई भी गेंदबाज भारतीय स्टार बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सका। ऑफ स्पिनर मेहदी हसन मिराज ने 2 विकेट झटके, जबकि तेज गेंदबाज हसन महमूद ने 1 विकेट लिया।

मैच में बांग्लादेशी टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 256 रन बनाए। लिटन दास ने सबसे ज्यादा 66 (7 चौके) और तंजीद हसन ने 51 (पांच चौके, तीन सिक्स) रन बनाए। वहीं, महमूदुल्लाह ने 46 और रहीम ने 38 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव को 1-1 सफलता मिली।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]