HNN / काँगड़ा
जिला कांगड़ा के तहत आते गांव खोली में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। मृतक महिला की पहचान 28 वर्षीय मधुबाला के रूप में हुई हैं। वहीं, पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मधुबाला की शादी 4 साल पहले रमेश से हुई थी।
रमेश सब्जी की दुकान करता है। जब वह शाम को दुकान से घर आया तो उसने अपनी पत्नी को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नही आया। जब वह कमरे में गया तो देखा कि उसकी पत्नी फंदे पर लटकी हुई थी। जब मायके वालों को इसकी जानकारी मिली वह तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने खूब हंगामा किया।
उन्होंने ससुराल पक्ष पर बेटी को प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए। वहीं, पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पति और सास को हिरासत में लिया है। मृतक महिला अपने पीछे 3 साल की बेटी को छोड़ गई है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।

