लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

विश्रामगृह में ड्यूटी दे रहा एक और सरकारी कर्मचारी हुआ लापता, तलाश में जुटी पुलिस

PRIYANKA THAKUR | 27 दिसंबर 2022 at 10:26 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / काँगड़ा

जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर में एक और सरकारी कर्मचारी के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। लोक निर्माण विभाग में बतौर बेलदार कार्यरत धर्म सिंह शनिवार रात को विश्राम गृह में ड्यूटी दे रहा था। इस दौरान अचानक वह कहीं लापता हो गया। इससे पहले भी यहां विधानसभा चुनाव के दौरान एक कर्मचारी लापता हुआ था जिसका भी अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

वहीं, पुलिस लापता धर्म सिंह की तलाश कर रही है। लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई है। जानकारी के अनुसार धर्म सिंह के भतीजे किशन ने पुलिस को बताया कि उसका चाचा इन दिनों जयसिंहपुर में लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में ड्यूटी दे रहे थे। लेकिन शनिवार को वह ड्यूटी के दौरान अचानक कही चले गए। परिजनों ने हर जगह उनकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। जिसके बाद पुलिस थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, एसएचओ लंबागांव प्रेम पाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। धर्म सिंह के मोबाइल की कॉल डिटेल भी मंगवाई गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]