विश्वविद्यालय के पायनियर इनक्यूबेटर ने इस दिन तक बढ़ाई आवेदन की तिथि….
HNN/ हमीरपुर
करियर पॉइंट विश्वविद्यालय हमीरपुर का पायनियर इनक्यूबेटर इनोवेशन के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। हिमाचल प्रदेश सरकार के उद्योग विभाग ने इस विवि के इन प्रयासों को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री स्टार्टअप हिमाचल स्कीम के तहत पायोनियर इन्कयूबेटर सेंटर स्थापित किया है।
नोडल अधिकारी डॉ. राहुल शर्मा ने बताया कि इस केंद्र का उद्देश्य स्वरोजगार उत्पन करना तथा नए उद्योगों की स्थापन में आर्थिक मदद उपलब्ध करवाना है। इसके लिए विश्वविद्यालय के पायनियर इनक्यूबेटर ने आवेदन मागें थे उनकी तिथि 15 अगस्त तक बढ़ा दी है। इनक्यूबेशन प्रोग्राम द्वारा चयनित आइडिया पर एक वर्ष तक आपको हर महीने 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।
आवेदनकर्ता को पारंपरिक औषधियों, खाद्य प्रौद्योगिकी और सेवा क्षेत्र से संबंधित व्यवसायिक आइडिया प्रस्तुत करने होंगे व दूसरे व्यवसायिक आइडिया भी प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2024 है। आवेदनकर्ता अपना नाम, पता, व्यवसायिक आइडिया ईमेल पीआईऐटरेटसीपीयूएच डॉटईडीयूडॉट इन या मो. न. 7018064918 पर संपर्क करें।