विस शीत सत्र के चौथे दिन विपक्ष ने अपनी डिग्रियों के साथ परिसर में किया प्रदर्शन
HNN/धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है। आज भी भाजपा के विधायकों ने सुक्खू सरकार के खिलाफ विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। भाजपा विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार पर युवाओं को रोजगार नहीं देने का आरोप लगाकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया।
इस दौरान सभी विधायकों ने बेरोजगारी पर अपनी डिग्रियों के साथ प्रदर्शन किया। यही नहीं प्रतीकात्मक रूप से विधानसभा परिसर में भाजपा विधायकों ने अपनी डिग्रियां फाड़ी और जलाईं।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार युवाओं को नौकरी नहीं दे रही है। आज हमारे प्रदेश के युवाओं का यही हाल है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को जल्द से जल्द नौकरी दे।