विस शीत सत्र के पांचवे दिन विपक्ष ने सेब की पेटियों के साथ परिसर में किया प्रदर्शन
HNN/धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज पांचवां दिन है। शीत सत्र के हर दिन की तरह आज भी विपक्ष दल भाजपा के विधायकों ने मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार के खिलाफ विधानसभा परिसर में जमकर प्रदर्शन किया।
भाजपा विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विधानसभा परिसर में सेब की पेटियों के साथ प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कांग्रेस ने गारंटी दी थी कि सत्ता के आने के बाद किसान-बागवान सेब के दाम खुद तय करेंगे।
लेकिन सरकार बन जाने के बाद जब किसान-बागवानी मंत्री से मिले तो मंत्री ने कहा कि देश में ऐसी व्यवस्था कहीं नहीं हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इन झूठी गारंटियां हम कांग्रेस को भूलने नहीं देंगे। जो कहा है, वह करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोगों को कांग्रेस द्वारा ठगने नहीं देंगे।