वीआईपी मोबाइल नंबर खरीदने के चक्कर में युवक ने गवाएं इतने लाख रुपए…
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू के तहत मौहल इलाके में एक युवक के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जहां युवक वीआईपी मोबाइल नंबर खरीदने के चक्कर में 2 लाख से अधिक रुपए गवां बैठा।
पीड़ित अयान शर्मा निवासी मौहल ने इस बाबत आरोपी आदित्य जैन के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में अयान शर्मा ने बताया कि उसे एक कॉल आई और आरोपी ने खुद को एयरटैल कंपनी का अधिकारी बताया और कुछ वीआईपी मोबाइल नंबर शेयर किए थे।
मोबाइल नंबर को खरीदने के लिए आरोपी द्वारा बताए गए बैंक खाते में युवक ने 2,08,989 रुपए डाल दिए, लेकिन न तो उसे मोबाइल नंबर मिला और नहीं पैसे वापस आए। एसपी खुशहाल शर्मा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।