वीर हनुमान धाम पर कटारिया परिवार ने अमरनाथ यात्रियों का किया भव्य स्वागत

By Ankita Published: 6 Jul 2023, 7:58 PM | Updated: 6 Jul 2023, 7:58 PM 1 min read

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उप तहसील जोल के सदाशिव मंदिर में अमरनाथ यात्रा 25 जून को जयपुर से प्रारंभ होकर हरियाणा हिमाचल प्रदेश के प्राचीन ध्यूंसर सदा शिव मंदिर तलमेहडा, जम्मू कश्मीर बालटाल से होते हुए बाबा अमरनाथ के दर्शन को पहुंची थी। वहां बाबा अमरनाथ के दर्शन किए।

बता दें कि इस जत्थे के साथ गए विजय कुमार शर्मा जोकि हिमाचल प्रदेश जिला ऊना की ग्राम पंचायत डीहर के गांव खडोह से संबंध रखते हैं और जयपुर के आर्मी कैंट एरिया में फोटोग्राफी का व्यवसाय कई वर्षों से करते आ रहे हैं। वहीं समाजसेवी विजय कुमार शर्मा अपने क्षेत्र के गरीब एवं असहाय लोगों की मदद करने में हमेशा तत्पर रहते हैं।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह यात्रा मोतीलाल सैनी के नेतृत्व में आयोजित की गई थी। इस यात्रा में सभी भक्तों का बड़ा सहयोग रहा‌ उन्होंने सभी शिव भक्तों का आभार व्यक्त किया। जयपुर के चौमू के वीर हनुमान धाम पर अमरनाथ यात्रा के लिए गए सभी शिव भक्तों का कटारिया परिवार द्वारा स्वागत किया गया। कपिल कटारिया ने बताया कि यह यात्रा बहुत ही भव्य और पवित्र यात्रा रही।

इस स्वागत कार्यक्रम में विजय कुमार शर्मा, सुरेंद्र कुमार ,कालू ,बंटी, रामफूल गुर्जर सहित सभी शिव भक्तों को पुष्प व पेय पदार्थ भेंट कर स्वागत किया गया एवं अमरनाथ यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। इस स्वागत कार्यक्रम में कटारिया परिवार के सदस्य शिव बचन सैनी, राजकुमार सैनी, अभिषेक ,अमन, रोहित, बृजेश, प्रिंस, मन्नू आदि लोग उपस्थित रहे।