Loading...

वेतन नहीं बढ़ाया तो 5 दिसंबर से हड़ताल पर जाएंगे एचआरटीसी कंडक्टर

PARUL • 27 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/शिमला

प्रदेश में एचआरटीसी के कंडक्टर यूनियन ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उन्होंने उनका वेतन नहीं बढ़ाया तो वह 5 दिसंबर से हड़ताल पर उतर आएंगे। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं हैं। जिसकी वजह से उन्होंने हड़ताल करने का फैसला लिया है।

यूनियन का कहना है कि पूर्व सरकार के समय जब उपमुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष थे तब वे कंडक्टर यूनियन की मांगों को जायज करार देते थे। इसके अलावा सोशल मीडिया में भी कंडक्टरों के वेतन बढ़ाने के बजाय घटा देने पर वीडियो जारी की जाती थी।

यूनियन का कहना है कि इससे निगम के कंडक्टरों में एक उम्मीद जागी थी कि कांग्रेस की सरकार के बनने से परिचालकों की वेतन विसंगति दूर हो जाएगी। लेकिन एक साल बीत जाने पर भी वेतन विसंगति दुरुस्त न होने पर परिचालकों में रोष है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार पांच दिसंबर तक उनकी वेतन विसंगति दूर नहीं करेगी तो स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन को हड़ताल करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

लोगों का कहना है कि परिचालकों के रोष प्रदर्शन काले बिल्ले लगाकर सेवाएं देने के रविवार को छह दिन हो गए हैं लेकिन सरकार ने वेतन विसंगति को दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार वेतन विसंगतियों को दूर नहीं करती है तो पांच दिसंबर से यूनियन हड़ताल पर जाएगी।