HNN/सोलन
जिला सोलन में थाना-वर्धमान मार्ग पर एक बाइक सवार वैन की चपेट में आ गया। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक रविंद्र नाथ यादव यूपी के जिला बलिया डमरिया गांव का रहने वाला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, रविंद्र नाथ यादव बाइक पर सवार होकर थाना गांव से वर्धमान की ओर जा रहा था। इस दौरान वह थाना गांव में ईंट के भट्टे के सामने दूसरी ओर से आ रही एक वैन की चपेट में आ गया। वैन बाइक समेत चालक के ऊपर से निकल गई। जिससे वह गंभीर घायल हो गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने वैन चालक आकाश को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





