वैली ब्रिज के नीचे पानी से व्यक्ति का शव हुआ बरामद, जाँच में जुटी पुलिस

By Ankita Published: 20 Mar 2023, 11:55 AM | Updated: 20 Mar 2023, 11:55 AM 1 min read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के गांव मंड सनौर में वैली ब्रिज के नीचे पानी में से 50 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान बलवीर सिंह (50) पुत्र चुड़ सिंह निवासी मंड सनौर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकरी के मुताबिक, बलवीर का शव वैली ब्रिज के नीचे पानी में पड़ा हुआ था। जब बसंतपुर पंचायत के उपप्रधान जोगिंदर पाल ने उसका शव वहां पड़ा हुआ देखा तो उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर वहां मौजूद लोगो के बयान दर्ज किए। मामले की पुष्टि चौकी प्रभारी रमेश ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।