लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

वॉट्सऐप में बड़ा बदलाव: अब 4 मोबाइल में चलेगा एक ही अकाउंट, इस तरह करे लॉग-इन….

Ankita | 26 अप्रैल 2023 at 6:29 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

वॉट्सएप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए एक बड़ा अपडेट लेकर आया है। हम बात कर रहे हैं मल्टीपल डिवाइस सपोर्ट की या फिर कम्पैनियन मोड की।

वैसे तो आप वॉट्सएप वेब की मदद से एक ही अकाउंट को फोन और पीसी दोनों में यूज कर सकते हैं, लेकिन अब ये फीचर फोन के लिए भी मिलेगा।

यानी आप एक ही वॉट्सएप अकाउंट को चार स्मार्टफोन तक में यूज कर सकते हैं। मेटा सीईओ मार्क जकरबर्ग ने इस फीचर का ऐलान किया है। इस फीचर के बारे में उन्होंने फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों प्लेटफॉर्म्स पर जानकारी दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

क्या है वॉट्सऐप का नया फीचर

मार्क ने बताया, ‘आज से आप एक ही वॉट्सऐप अकाउंट को चार फोन्स तक में लॉगइन कर सकते हैं।’ कंपनी की मानें तो वॉट्सऐप का नया फीचर कुछ हफ्तों में सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा। यूजर्स को वॉट्सऐप के इस फीचर का लंबे वक्त से इंतजार था।

कुछ दिनों पहले ही इस फीचर को वॉट्सऐप बेटा यूजर्स के लिए रिलीज किया गया था। नए अपडेट की मदद से यूजर्स अपने मैसेज और चैट्स को सभी डिवाइसेस में सिंक कर सकेंगे।

इसका मतलब है कि वॉट्सऐप यूजर्स को अपना अकाउंट एक्सेस करने के लिए अब हमेशा प्राइमरी डिवाइस को साथ रखने की जरूरत नहीं होगी।

अच्छी बात तो ये है कि वॉट्सऐप का ये फीचर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ आता है। यानी आप कई डिवाइस में अपने अकाउंट को यूज भी कर सकेंगे और एन्क्रिप्शन भी बना रहेगा।

कैसे काम करेगा ये फीचर

इस फीचर को यूज करने के लिए आपको सबसे पहले सेकेंडरी फोन में वॉट्सऐप इंस्टॉल करना होगा। वॉट्सऐप ओपन करने पर आपको ऊपर दिख रहे हैमबर्गर मेन्यू पर क्लिक करना होगा। यहां आपको (Link to Existing Account) का ऑप्शन मिलेगा।

इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक क्यूआर कोड आ जाएगा। अब आपको अपने प्राइमरी फोन में वॉट्सऐप ओपन करना होगा और लिंक डिवाइसेस के ऑप्शन पर जाना होगा। अब सेकेंडरी फोन पर दिख रहे क्यूआर कोड को आपको प्राइमरी फोन से स्कैन करना होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]