लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

वोल्टेज बढ़ने से जले विद्युत उपकरण, एक महीने के भीतर गांव में दूसरी घटना

PRIYANKA THAKUR | 11 जून 2022 at 11:15 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / मंडी

जिला मंडी के पधर उपमंडल में एक महीने के भीतर यह दूसरी घटना पेश आई है, जहां लोगों के विद्युत उपकरण जल गए। पहले जहां गांव के 2 लोगों के विद्युत मीटर और अन्य उपकरण जल गए थे। तो वहीं देर रात गांव में फिर अचानक वोल्टेज बढ़ी और विद्युत मीटर के साथ घर की वायरिंग जल गई।

जिसके चलते गांव के कुछ लोगों के वाटर हीटर, एलईडी टीवी, फ्रिज खराब हो गए, तो वहीं अन्य ग्रामीणों के घरों में बल्ब फट गए। ग्रामीणों का कहना है कि जब पहले गांव में घटना पेश आई थी तो विद्युत बोर्ड को इस बारे आगाह किया था। लेकिन देर रात पेश आई घटना से लोगों को फिर लाखों का नुक्सान हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

लोगों का कहना है कि साफ मौसम के दौरान जब वोल्टेज बढ़ने से इतना नुक्सान हो रहा है तो खराब मौसम में उनकी जान को भी खतरा हो सकता है। उधर, कनिष्ठ अभियंता कृष्ण चंद ने कहा कि रडाहण गांव में अचानक विद्युत उपकरण जलने की शिकायत मिली है। फील्ड कर्मचारी मौके पर भेजे गए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]