Loading...

वोल्वो बस और कार ही हुई टक्कर, एक की मौत

PARUL • 1 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी में किरतपुर-मनाली फोरलेन पर नागचला में एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक वोल्वो बस और एक कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान तेज राम (61) पुत्र परस राम निवासी चंडियाल के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकरी के अनुसार, वोल्वो बस दिल्ली से मनाली जा रही थी। इस दौरान जब बस नागचला के पास पहुंची तो मंडी की तरफ से नेरचौक की तरफ आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे उपचार के लिए श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। एसएचओ पुरुषोत्तम धीमान ने मामले की पुष्टि की है।