लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज

SAPNA THAKUR | 19 जनवरी 2023 at 12:02 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

जिला में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हालांकि अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसके साथ ही मौत के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को शव गृह में रखवाया है। अब पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाएगी जिसके बाद ही पता चल पाएगा कि व्यक्ति की मृत्यु किन कारणों से हुई होगी।

जानकारी के अनुसार पुराने बस स्टैंड में स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा हुआ देखा। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची तो पता चला कि व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवाया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की उम्र तकरीबन 55 साल है जो कि बाजार में भीख मांग कर अपना गुजारा करता था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]