Loading...

व्यक्ति को प्रतिबंधित कैप्सूल व टैबलेट सहित किया गिरफ्तार

PARUL • 19 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/चंबा

जिला चंबा में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग विंग की टीम ने एक व्यक्ति को 50 प्रतिबंधित कैप्सूल और टेबलेट सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान बिक्रम सिंह निवासी गांव ठुकरेड़, डाकघर हरदासपुरा तहसील व जिला चंबा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग विंग चंबा की टीम ने कसाकड़ा मोहल्ले में दबिश दी और निर्माणाधीन पार्किंग स्थल में बिक्रम सिंह के कब्जे से 50 कैप्सूल और टेबलेट ट्रामाडोल, लारोजिपाम, इटिजोलम टेपेंडाडोल के बरामद किए।

जिसके बाद उन्होंने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।