व्यक्ति ने जंगल में फंदा लगाकर की आत्महत्या, यह है वजह….
HNN/ मंडी
जिला मंडी में सिराज घाटी के जंजैहली स्थित मधु सेऊ जंगल में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बता दें व्यक्ति ने यह खौफनाक कदम एक महिला की प्रताड़ना से तंग आकर उठाया है।
मृतक के छोटे भाई पुष्प कुमार ने इस बाबत एक महिला के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने पर महिला के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, भूपेंद्र कुमार ने मधु सेऊ जंगल में अचानक ही पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू की।
पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक के भाई ने बताया कि उक्त महिला ने उसके भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं उक्त महिला उसके भाई को लगातार परेशान भी कर रही थी। जिसके चलते उसके सभी ने अपनी जान दे दी। एसपी सौम्या सांबशिवन ने मामले की पुष्टि की है।