व्यक्ति से बरामद की देसी शराब की सात बोतल, मामला दर्ज
HNN/ऊना
जिला ऊना में बंगाणा के तहत जोल चौकी की पुलिस ने एक व्यक्ति से सात बोतल अवैध देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी जोल की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति कंधे पर प्लास्टिक का बैग उठाकर जोल चौक से सोहारी की ओर जा रहा था। तभी पुलिस की टीम को सामने देख कर वह घबरा गया।
जिसके बाद उन्होंने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सात बोतल देसी शराब बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने शराब की खेप जब्त कर आरोपी को काबू कर लिया। एएसपी संजीव भाटिया द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।